Sunday, February 22, 2015

TIPS OF CLEANING AT HOME



आज अगर कोई भी सफाई अभियान जैसे श्रेष्ठ और अति-
अनिवार्य कार्य शुरू करने की पहल करता है,तो उस वक़्त 
हम यह सोचें की उस सफाई अभियान में हमारा कोई भी 
कर्तव्य नहीं है,तो उस वक़्त हम गलत सोचते हैं,क्योंकि 
कोई भी कार्य शुरू करने की पहल कोई एक करता है,लेकिन 
जब हम सभी मिल कर उस कार्य को पूरा के लिए ईमानदारी  
से एक दूसरे का साथ नहीं देते,तब तक किसी भी कार्य को पूरा 
करना एक सपनें जैसा ही होता है। इस लिए कोई भी कार्य जो 
मानव मात्र  के स्वस्थ्  और उज्जवल भविष्य के लिए हो उसे  
पूरा करने के लिए भी हर एक इन्सान की जरूरत होती है,और 
ऐसा करना ही इन्सानी सभ्यता का प्रतीक होता है। 
    अगर सफाई रखने की शुरूआत अपने-अपने घरों से शुरू हो   
तो फिर हमें अपने पूरे आस-पड़ोस,शहर,देश और सारी दुनिया
में सफाई रखने के लिए कोई बहुत ज़्यादा मेहनत करने की
जरूरत नहीं होगी। घर पर सफाई रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी 
पर महत्बपूर्ण बातें जो हमारी सेहत और पर्यावरण को ठीक 
रखने के लिए जरूरी :-

 1. घर का कूड़ा-कचरा इधर-उधर ना फैंकें बल्कि एक ही जगह
    पर ढक कर रखें।   
2. बाश रूम और शौचालय हर वक़्त साफ़ सुथरे रखें,ताकि उन 
    में  बैक्टीरिया और मश्चर आदि ना पनपें।
3. फर्श को साफ़ करने के लिए फिनाइल का उपयोग जरूर करें।
4. एक दूसरे के साबुन ,वस्त्र ,टॉवल और शेविंग ब्लेड का उपयोग 
    न करें।
5. बीमार वयक्ति से उचित दूरी जरूर रखें। 
6. एक दूसरे का जूठा न खाएं।
7. किसी भी तरह का खुला ना छोड़ें।  
8. रसोई घर में खाना बनातें समय साफ़ सफाई का ख़ास ध्यान रखें। 
9. बच्चों को  खुले में बाथरूम और शौच न करने दें। 
10. घर की सफाई करते वक़्त मुँह पर कपड़ा और दस्तानें जरूर 
      पहनें। 
11. घर का  फालतू सामान किसी एक जगह ढक कर रखें। 
12. घर के पालतू  जानवरों को किसी सुनिश्चित जगह पर ही रखें। 
13. पायदानों का इस्तेमाल जरूर करें। 
14. छींकते  और  खासतें वक़्त मुँह पर कपड़ा रखें। 
15. जूतों को एक सुनिश्चित जगह पर रखें। 
16. रेफ्रीजिरेटरों और एयर कूलरों  की नियत समयनुसार साफ़  
      सफाई जरूर करें।
17. कुछ भी खाने से पहले हाथ मुँह साबुन से जरूर साफ़ करें। 
18. किसी भी तरह का कचरा अपनी गलियों कूचों में इधर उधर 
      ना फैलायें ,और पडोसियों को भी ऐसा करने से मना करें।
19. अपने अपने घरों की बाहरी तरफ भी साफ़ सफाई का पूरा 
      पूरा ध्यान रखें। 
20. साल में एक बार घर की पूरी तरह से साफ़ सफाई जरूर करें। 
21. घर में इधर उधर न थूकें। 
22. बाहर की धूल मिंट्टी से बचने के लिये कमरों दरवाजों के 
      आगे पर्दे जरूर लगायें।
23. घर में बिना वजह फालतू कचरा पैदा न करें।